Saturday, January 2, 2016
Wednesday, November 11, 2015
Sunday, May 17, 2015
Tuesday, March 31, 2015
Rashan card babat
खेतेश्वर इ मित्र सिवाना ----- न्यूज राशन के फोर्म आ ग्ये है ----अब नया राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ई-मित्र से राशन कार्ड बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
अगले वर्ष मार्च से इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता को राशन कार्ड बनवाने के लिए ई-मित्र पर दस्तावेज देने होंगे। प्रस्ताव में दावा किया गया है कि इस डिजिटल योजना के माध्यम से उपभोक्ता को सात दिन में राशन कार्ड मिल जाएगा।
बनने में कई माह लग जाते हैं
राशन कार्ड बनवाने के लिए उपभोक्ताओं को अभी रसद विभाग तथा सम्बन्घित नगर निकाय में आवेदन करना पड़ता है। इसके लिए तय समय एक सप्ताह है, लेकिन बनने में कई माह लग जाते हैं। जानकारों के अनुसार राशन कार्ड में कई त्रुटियां भी होती हैं।
इसलिए बनाई योजना
गत दिनों भी रसद विभाग ने डिजिटल राशन कार्ड बनवाए थे, लेकिन उनमें त्रुटियों की भरमार रही। इन्हें ठीक कराने के लिए उपभोक्ता रसद विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को तो अभी भी राशन कार्ड नहीं मिले।
अब उपभोक्ता ई-मित्र पर दस्तावेज देकर अपने सामने ही नाम, पते आदि अंकित कराएगा। ऎसे में त्रुटियां नहीं आएंगी। इसके चलते ही सरकार ने ई-मित्र से राशन कार्ड बनवाने की तैयारी की है।
कमिशन तय नहीं
ई-मित्र से कार्ड बनवाने के लिए भी पहचान के दस्तावेजों की जरूरत पडेगी। हालांकि अभी विभाग ने ई-मित्र वालों के लिए राशन कार्ड बनवाने का कमिशन तय नहीं किया है।
ई-मित्र वाले जिला मुख्यालय पर रसद अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी तथा विकास अधिकारी के पास राशन कार्ड के लिए आवेदन भेजेंगे। राशन कार्ड रसद विभाग बनाकर ई-मित्र को सुपुर्द कर देगा। उससे उपभोक्ता कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार तैयारी कर रही है
राज्य सरकार ई-मित्र के जरिए राशन कार्ड बनाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही ई-मित्र इसके आवेदन लेने शुरू करेंगे।
अशोककुमार त्यागी जिला रसद अधिकारी, टोंक
हां, ऎसी योजना है
डिजिटल राशन कार्ड योजना शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। प्रदेशभर में ई-मित्र के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी चल रही है।

Thursday, January 8, 2015
Subscribe to:
Posts (Atom)